मिस्र की देवी
दबे पाँव चले छत पर बिल्ली
सोए दिन भर बे-ख़बर बिल्ली
रास्ता काटे, तो सब ठिठकें
पर ख़ुद न माने कोई डर, बिल्ली
मिस्र में देवी बनकर पूजी गई
यहाँ अपशकुन की नज़र, बिल्ली
'पराग' अपने मन की मालिक, किसी की नहीं
फिर भी चुन ले इक घर, बिल्ली
कठिन शब्द: ठिठकना – रुक जाना · मिस्र – इजिप्ट · अपशकुन – बुरा संकेत