क़ुदरत की कलाकारी
पीली खाल पे काली धारी, बाघ
जंगल का सबसे बड़ा शिकारी, बाघ
शिव का आसन, दुर्गा की
रौबीली इक सवारी, बाघ
कोई दो बाघ एक-सी धारी न पहनें
क़ुदरत की ऐसी कलाकारी, बाघ
'पराग' सौ बरस पहले लाख थे
अब गिनती में भी लाचारी, बाघ
कठिन शब्द: रौबीली – शानदार · लाचारी – मजबूरी