हड्डियाँ सहलाता
झूमे मस्तानी चाल हाथी
जिए सत्तर-अस्सी साल हाथी
सूँड से उठाए पेड़ भी, तिनका भी
ताक़त-नज़ाकत का कमाल हाथी
अपने बिछड़ों की हड्डियाँ सहलाए बरसों बाद
याद रखे हर इक हाल, हाथी
'पराग' गणपति बनके पूजा गया
फिर भी कटे उसके दाँत, ये सवाल, हाथी
कठिन शब्द: नज़ाकत – कोमलता