अंगूर खट्टे हैं
चले चालाकी भरी चाल लोमड़ी
बुने बातों का इक जाल लोमड़ी
कौवे की तारीफ़ की, रोटी गिरी
पूछो, कैसा ये कमाल, लोमड़ी
अंगूर न पहुँचे, तो खट्टे बताए
हार का भी इक ख़याल, लोमड़ी
'पराग' कहानियों ने बदनाम किया इसे
असल में बस इक भूखा सवाल, लोमड़ी
कठिन शब्द: कमाल – करिश्मा