नाख़ून-सा सींग
मोटी-मोटी खाल, गैंडा
जैसे लोहे की ढाल, गैंडा
पाँच करोड़ बरस से धरती पे चलता
पुराने वक़्त की चाल, गैंडा
जिस सींग के लिए जान ले लें, वो
बस नाख़ून-सा, उसके लिए ये बवाल, गैंडा
'पराग' काज़ीरंगा ने बचा लिया इसे
बरसों की देखभाल, गैंडा
कठिन शब्द: ढाल – बचाव का कवच · बवाल – हंगामा · काज़ीरंगा – असम का राष्ट्रीय उद्यान