भूले हुए दाने
फुदके डाल-डाल गिलहरी
दौड़े, करे कमाल गिलहरी
सर्दी के लिए दाने गाड़े ज़मीन में
रखे आने वाले कल का ख़याल गिलहरी
जो दाने छुपाके भूल गई, वही
उग आए पेड़ बनके हर साल, गिलहरी
'पराग' छोटा काम भी बड़ा होता है
सिखाए यही हर हाल, गिलहरी
कठिन शब्द: फुदकना – उछल-उछलकर चलना