केंचुल उतारता
लिपटा रहे चंदन से साँप
फिर भी न बदले मन से साँप
उतारे पुरानी केंचुल बरसों
नया हो जाए तन से साँप
'पराग' डर तो है उसे भी हमसे, उतना ही
जितना हमें उसके फन से, साँप
कठिन शब्द: केंचुल – साँप की उतरी हुई पुरानी खाल · फन – साँप का फैला हुआ सिर