गणपति का वाहन
दौड़े सारी रात चूहा
सुने चुपके हर बात चूहा
इतने बड़े गणपति, इतना छोटा वाहन
ये भी इक करामात, चूहा
दवाओं की हर खोज में पहले वही
करोड़ों बचाए, ऐसी सौग़ात चूहा
'पराग' कुतरे किताबें, अनाज, कपड़े
फिर भी गणपति का साथ, चूहा
कठिन शब्द: वाहन – सवारी · करामात – चमत्कार · सौग़ात – तोहफ़ा · कुतरना – दाँत से काटना