पंचतंत्र का नेवला
साँप से लड़े बे-डर नेवला
न माने कोई ज़हर नेवला
पलक झपकते ही वार करे
ऐसी फुर्तीली नज़र, नेवला
ज़हर भी बेअसर हो जाए उस पे
बदन में ऐसा असर, नेवला
'पराग' पंचतंत्र में बच्चे को बचाया
फिर भी मारा गया, बे-ख़बर नेवला
कठिन शब्द: फुर्तीली – तेज़ · बेअसर – बिना असर का