जमके फिर जागे
टर्राए सारी बरसात मेंढक
जागे सारी-सारी रात मेंढक
कुएँ में रहके कुआँ ही दुनिया जाने
कूपमंडूक की बात, मेंढक
सर्दी में जम जाए पत्थर-सा
बसंत में लौटे हयात, मेंढक
'पराग' मेंढक घटें, तो समझो
बिगड़ गए हालात, मेंढक
कठिन शब्द: कूपमंडूक – कुएँ का मेंढक, संकुचित सोच वाला · हयात – जीवन · हालात – परिस्थिति