चार पीढ़ियों का सफ़र
रंगों से भरे पर, तितली
फूल-फूल पे बसर, तितली
कोकून में ख़ुद को पूरा घोलके
फिर से जन्मी, ऐसा असर, तितली
जो चली, वो न पहुँची, पहुँची उसकी पोती
चार पीढ़ियों का इक सफ़र, तितली
'पराग' चंद दिनों की है उमर
फिर भी रंग दे सारा शहर, तितली
कठिन शब्द: बसर – गुज़ारा · कोकून – इल्ली का रेशमी खोल