चाँद का गुमान
शमा पे दे दे जान पतंगा
इश्क़ में हो क़ुर्बान पतंगा
जानता है, जल जाएगा
फिर भी बने अनजान पतंगा
चाँद के भरोसे उड़ता था सदियों से
दीये में मिला उसे चाँद का गुमान, पतंगा
'पराग' जल-जलके भी लौट आए बार-बार
इश्क़ का यही इम्तिहान, पतंगा
कठिन शब्द: शमा – दीये की लौ · क़ुर्बान – न्योछावर · गुमान – भ्रम · इम्तिहान – परीक्षा