कमल में क़ैद
फूलों पे करे गुंजन भौंरा
घूमे सारा उपवन भौंरा
जो लकड़ी भी छेद दे, वो कमल में क़ैद
न तोड़े नाज़ुक बंधन, भौंरा
'पराग' सूरदास की गोपियाँ कहें 'भ्रमर'
कृष्ण-बिना जले मन, भौंरा
कठिन शब्द: गुंजन – भन-भन की आवाज़ · उपवन – बग़ीचा · भ्रमर – भौंरा · सूरदास – कृष्ण-भक्त कवि