हर साड़ी में इक सवाल
बुने अपने गिर्द इक जाल, रेशम का कीड़ा
इक धागा मील भर, कमाल, रेशम का कीड़ा
उसी में क़ैद, उसी में घर
अपनी ही बनाई मिसाल, रेशम का कीड़ा
'पराग' तितली बनने से पहले उबाला गया
हर साड़ी में इक सवाल, रेशम का कीड़ा
कठिन शब्द: गिर्द – चारों ओर · मिसाल – उदाहरण