जल में मीन पियासी
जी न सके बिन पानी, मछली
लहरों की इक रवानी, मछली
काँटे में फँसी, तड़पी किनारे
हर मछुआरे की कहानी, मछली
प्रलय में मनु की नाव खींची
विष्णु की पहली निशानी, मछली
'पराग' कबीर हँसे, जल में मीन पियासी
हम भी ऐसी ही नादानी, मछली
कठिन शब्द: रवानी – बहाव · प्रलय – सृष्टि का अंत · मीन – मछली · पियासी – प्यासी · नादानी – नासमझी