साधु का स्वभाव
पूँछ में रखे ज़हर बिच्छू
छुपा हर इक पत्थर, बिच्छू
साधु बचाए, वो डसे, फिर बचाए
दोनों अपने स्वभाव के, मगर, बिच्छू
चाँदनी-सी नीली रौशनी में चमके
जाने क्यों, इक भेद अक्सर, बिच्छू
'पराग' डंक है, तो क्या, वो भी जीव है
उसका भी है इक घर, बिच्छू
कठिन शब्द: डसना – डंक मारना · स्वभाव – प्रकृति · भेद – रहस्य