मरके भी मेहमाननवाज़
गाए गहरा इक गान, व्हेल
समंदर का जहान, व्हेल
उसका गीत हज़ार मील तक गूँजे
सागर की इक अज़ान, व्हेल
दिल इतना बड़ा, कि बच्चा उसमें रेंग ले
धरती की सबसे बड़ी जान, व्हेल
'पराग' मरके भी जब डूबे सागर-तल में
बरसों तक खिलाए हज़ार मेहमान, व्हेल
कठिन शब्द: जहान – दुनिया · अज़ान – पुकार · तल – तली