बाल्टी के केकड़े
टेढ़ी-मेढ़ी चाल, केकड़ा
सख़्त-सी इक खाल, केकड़ा
बड़ा हो, तो पुरानी खाल छोड़ दे
नया हो जाए हर साल, केकड़ा
बाल्टी में इक ऊपर चढ़े, तो बाक़ी खींचें
हम इंसानों का भी हाल, केकड़ा
'पराग' किनारे की रेत पे लिखे
लहरों से अपना सवाल, केकड़ा
कठिन शब्द: खाल – चमड़ी, खोल