पेड़ों से पुरानी
सागर में ढूँढे शिकार शार्क
दाँतों की तीखी धार शार्क
टूटें, तो उग आएँ नए दाँत
उम्र भर में हज़ार, शार्क
पेड़ों से भी पहले से तैर रही
धरती की सबसे पुरानी पहरेदार, शार्क
'पराग' हम उससे डरें, फ़िल्मों के चलते
पर असल में हमसे ही लाचार शार्क
कठिन शब्द: पहरेदार – रखवाला · लाचार – बेबस