मौत को माफ़
पानी-सी शफ़्फ़ाफ़ जेलीफ़िश
काँच-सी साफ़ जेलीफ़िश
न दिल, न दिमाग़, फिर भी करोड़ों बरस
वक़्त के भी ख़िलाफ़ जेलीफ़िश
इक जेलीफ़िश बूढ़ी होके फिर बच्चा बने
मौत को भी कर दे माफ़, जेलीफ़िश
'पराग' छुओ, तो डंक मारे, देखो, तो चाँद
सुंदरता का इक ग़िलाफ़, जेलीफ़िश
कठिन शब्द: शफ़्फ़ाफ़ – पारदर्शी · ग़िलाफ़ – आवरण