पिता के पैरों पे अंडा
डगमग-डगमग चाल, पेंगुइन
बर्फ़ में रहे हर साल, पेंगुइन
पंख हैं, उड़ न सके, पर पानी में
तैरे, करे कमाल, पेंगुइन
दो महीने अंडा पैरों पे रखे, भूखा
पिता करे ऐसा ख़याल, पेंगुइन
'पराग' इक कंकड़ देके करे इज़हार
प्रेम का ऐसा जमाल, पेंगुइन
कठिन शब्द: इज़हार – प्रकट करना · जमाल – सुंदरता