बिन बुलाए यार
चढ़े हर दीवार, गली की बिल्ली
ढूँढे अपना शिकार, गली की बिल्ली
किसी की नहीं, फिर भी हर दरवाज़े
करे दूध का इंतज़ार, गली की बिल्ली
बिन बुलाए आई थी, चूहों के लिए
और बन गई यार, गली की बिल्ली
'पराग' बरसात में भीगी, काँपती मिली
उस रात लगी बेज़ार, गली की बिल्ली
कठिन शब्द: बेज़ार – उदास, बेहाल