चाँद पे निशाँ
खड़े किए लंबे कान, खरगोश
दौड़े सारा मैदान, खरगोश
कछुए से हारा, नींद के घमंड में
सबक़ बना अभिमान, खरगोश
चाँद पे जिसका निशाँ देखें सब
'शशांक' की पहचान, खरगोश
'पराग' नन्हा-सा दिल, हर आहट पे काँपे
फिर भी कूदे हर ढलान, खरगोश
कठिन शब्द: अभिमान – घमंड · शशांक – चाँद, जिसमें 'शश' यानी खरगोश दिखे