आईने में अपना हाल
उछले इक डाल से दूजी डाल, बंदर
करे शरारत, कमाल बंदर
चश्मा छीने, रोटी झपटे
बुने शरारत का जाल बंदर
हनुमान बनके सागर लाँघ गया
भक्ति की इक मिसाल, बंदर
'पराग' डार्विन ने कहा, हम इन्हीं के वंशज
आईने में देखो अपना हाल, बंदर
कठिन शब्द: मिसाल – उदाहरण · डार्विन – विकासवाद के वैज्ञानिक · वंशज – संतान