हम उसका संसार
दरवाज़े पे करे इंतज़ार, पालतू
घर का सबसे सच्चा यार, पालतू
न कोई शर्त, न कोई शिकायत
बस माँगे थोड़ा प्यार, पालतू
हम उसकी पूरी उम्र, वो हमारी उम्र का इक हिस्सा
हमारा इक कोना, उसका सारा संसार, पालतू
'पराग' जिसे पाला, वही हमें पाले
बन जाए पूरा परिवार, पालतू
कठिन शब्द: संसार – दुनिया