ज़रा-सा अलग
बंदूक़ लिए बना शिकारी, इंसान
घोड़े-हाथी पे करे सवारी, इंसान
जंगल काटे, नदियाँ बाँधीं
ख़ुद ही बना इक बीमारी, इंसान
चिंपांज़ी से ज़रा-सा अलग, फिर भी
ख़ुद को समझे सबसे भारी, इंसान
'पराग' जानवर न मारे बेवजह, न जमा करे
ये हवस तो है हमारी, इंसान
कठिन शब्द: हवस – लालच