सोने के झुमके
डालों से सोना लटकाए अमलतास
गर्मी को झूमर पहनाए अमलतास
न कोई पत्ता बचे, बस पीले गुच्छे
जैसे धूप को घर बुलाए अमलतास
तपती सड़क पे बिछा दे पीली चादर
हर पाँव को रानी बनाए अमलतास
'पराग' जो सबसे गरम दिन में खिले
वही असली रौनक़ लाए अमलतास
कठिन शब्द: झूमर – लटकने वाला गहना · रौनक़ – चमक-दमक