हर हरा भला नहीं
अंग्रेज़ों के संग विलायत से आया कीकर
दिल्ली की रिज पे छाया कीकर
हरा करने को बोया था बंजर
पर देसी पेड़ों को खाया कीकर
पचास मीटर गहरी जड़ें, पी जाए
धरती का पानी, ऐसा पराया कीकर
'पराग' हर हरा पेड़ भला नहीं होता
यही सबक़ लाया कीकर
कठिन शब्द: विलायत – विदेश · रिज – दिल्ली का पथरीला जंगल · बंजर – उजाड़ ज़मीन