काँटों में महफ़ूज़
बंजर-बीहड़, रेगिस्तान, बबूल
सूखे में भी इक जान, बबूल
कबीर बोले, जो बोए बबूल
उसे आम की कहाँ पहचान, बबूल
काँटों के बीच बसें बया के घोंसले
हर परिंदा महफ़ूज़ मेहमान, बबूल
'पराग' दातुन, गोंद, लकड़ी, छाँव
काँटों के भी एहसान, बबूल
कठिन शब्द: बीहड़ – ऊबड़-खाबड़ ज़मीन · महफ़ूज़ – सुरक्षित · दातुन – दाँत साफ़ करने की टहनी · एहसान – उपकार