धुएँ बिन आग
पतझड़ में सुर्ख़-लाल, चिनार
कश्मीर का हर साल, चिनार
लगे आग लगी, पर कोई धुआँ नहीं
ऐसा इक कमाल, चिनार
जहाँगीर ने लगाया, सदियाँ गुज़रीं
अब भी देखे हर हाल, चिनार
'पराग' लहू-सा रंग, पर अमन माँगे
पूछे इक सवाल, चिनार
कठिन शब्द: सुर्ख़ – गहरा लाल · अमन – शांति