दो हज़ार बरस का बीज
रेगिस्तान में ऊँचा उठ आया खजूर
न किसी राही को दे छाया, खजूर
कबीर ने कहा, फल दूर, छाँव नहीं
बड़ा होके भी क्या पाया, खजूर
दो हज़ार बरस पुराना बीज भी
फिर से उगके मुस्काया, खजूर
'पराग' रोज़ा खुले जिसकी मिठास से
रमज़ान का इक साया, खजूर
कठिन शब्द: राही – मुसाफ़िर · रोज़ा – उपवास · रमज़ान – रोज़ों का महीना · साया – छाया, सहारा