तोते का कुतरा
काला नमक, लाल मिर्च, अमरूद
कच्चे में भी इक चमक, अमरूद
इलाहाबाद का, भीतर से गुलाबी
सर्दी की इक महक, अमरूद
तोते का कुतरा सबसे मीठा, कहें
दादी की ये परख, अमरूद
'पराग' सबसे सस्ता, फिर भी संतरे से ज़्यादा
ताक़त की इक धमक, अमरूद
कठिन शब्द: कुतरना – दाँत से काटना · परख – पहचान · धमक – ज़ोर