हज़ारों मील बहके
बाहर से सख़्त, पत्थर, नारियल
भीतर मीठा, नरम अंदर, नारियल
समंदर में बहके पहुँचे नए द्वीप
हज़ारों मील का सफ़र, नारियल
हर शुभ काम में सबसे पहले फूटे
अपना 'मैं' तोड़े, ये असर, नारियल
'पराग' कुछ लोग भी होते हैं ऐसे
ऊपर से कड़े, दिल समंदर, नारियल
कठिन शब्द: द्वीप – टापू