पत्थर के बदले फल
दादा ने लगाया आँगन में आम का पेड़
गवाह है मेरे बचपन का, आम का पेड़
झूले पड़े, कोयल कूकी
हर सावन में आम का पेड़
तीन सौ बरस तक जिए, देखे
पाँच पीढ़ियों का जीवन, आम का पेड़
'पराग' पत्थर मारो, तो भी फल दे
ऐसा उदार दामन, आम का पेड़
कठिन शब्द: गवाह – साक्षी · उदार – दिल का बड़ा · दामन – आँचल