इक पेड़ का जंगल
सदियों पुराना, सौ साल, बरगद
फैलाए जटाओं का जाल, बरगद
इक पेड़ से बना पूरा जंगल
कोलकाता का कमाल, बरगद
इसके नीचे बैठी पंचायतें
सुलझे हर सवाल, बरगद
'पराग' बूढ़ा होके भी गिरता नहीं
जड़ बन जाए हर डाल, बरगद
कठिन शब्द: जटा – डालों से लटकती जड़ें · पंचायत – गाँव की सभा