दो पत्तियाँ, एक कली
ढलानों पे बिछे हरे, चाय के बाग़ान
धुंध के आँचल में भरे, चाय के बाग़ान
सिर पे टोकरी, उँगलियों में फुर्ती
सुबह-सुबह जो चरे, चाय के बाग़ान
हर प्याली में किसी की थकी कमर
ये बात कौन करे, चाय के बाग़ान
'पराग' घूँट लो, तो याद रखना उन्हें
जिनके हाथों से झरे, चाय के बाग़ान
कठिन शब्द: फुर्ती – तेज़ी · झरना – गिरना