फ़िरदौस का पता
ज़मीं पे गर जन्नत है, तो यहीं, शालीमार
जहाँगीर का ख़्वाब हसीं, शालीमार
तीन छतों से उतरता पानी
सीढ़ी-सीढ़ी नग़मा-नशीं, शालीमार
नूरजहाँ की हँसी अब भी फव्वारों में
सदियों से रवाँ, यक़ीं, शालीमार
'पराग' इश्क़ ने जो बोया था कभी
वो आज भी है ज़मीं, शालीमार
कठिन शब्द: फ़िरदौस – जन्नत · नग़मा-नशीं – गीतों में बसा · रवाँ – बहता हुआ