टूटी डाल की चीख़
आसान है जितना फूल तोड़ना
उतना ही मुश्किल भूल तोड़ना
इक पल की ख़ुशी, उम्र भर की कमी
डाल का हर उसूल तोड़ना
जो पेड़ पे था, सबका था वो
अपने लिए क्यों क़बूल तोड़ना
'पराग' ख़ुशबू तो हवा भी ले आती है
फिर क्यों चाहे शूल तोड़ना
कठिन शब्द: उसूल – नियम · क़बूल – स्वीकार · शूल – काँटा