सही मात्रा
सुबह-सुबह झुककर पौधे को पानी
जैसे माँ दे बच्चे को कहानी
न कम, न ज़्यादा, बस जितनी प्यास
यही इक बात सयानी
ज़्यादा प्यार से जड़ें भी गलती हैं
ये भी इक बात पुरानी
'पराग' हर रिश्ते को सींचो ऐसे
जैसे धीरे से पौधे को पानी
कठिन शब्द: सयानी – समझदारी की · सींचना – पानी देना