इंतज़ार का इनाम
महीनों के बाद आई पहली कली
जैसे सुबह मुस्काई पहली कली
हरे पत्तों के बीच इक छोटा वादा
धीरे-धीरे शरमाई पहली कली
हर सुबह झाँककर देखा उसे
ख़ुशी की इक परछाई पहली कली
'पराग' जो धीरज से सींचे, उसी को
मिलती है ये कमाई, पहली कली
कठिन शब्द: परछाई – छाया