पहली मुट्ठी
मिट्टी को दुआ की तरह छूके बीज बोना
अपने भरोसे को भीतर धरके बीज बोना
न जाने बादल आएँ कि न आएँ
फिर भी उम्मीद से भरके बीज बोना
पहली मुट्ठी चिड़ियों के नाम, कहते हैं
बाँटके ही आगे बढ़के बीज बोना
'पराग' जो फल न देखे, फिर भी बोए
वही असल हुनर, मरके बीज बोना
कठिन शब्द: हुनर – कला