सीढ़ियों की देवी
मंदिर की सीढ़ी पे बैठी फूल वाली
हर भक्त को देती खुली डाली, फूल वाली
ख़ुद कभी अंदर न जाए दर्शन को
बस बाहर से भरे थाली, फूल वाली
हर सुबह ताज़े फूल, ताज़ी मुस्कान
चाहे झोली हो ख़ाली, फूल वाली
'पराग' भगवान तक जो पुल बनाए
उसी की शान निराली, फूल वाली
कठिन शब्द: निराली – अनोखी