साँसों का लेन-देन
हम दें जो साँस, वो ले पेड़
जो वो छोड़े, हम जीएँ, ऐसे खेले पेड़
इक ही धरती, इक ही धूप, इक ही पानी
फिर भी कभी न झमेले पेड़
हमने काटा, बेचा, जलाया उसे
फिर भी छाँव के मेले, पेड़
'पराग' इंसान कुछ दिन का मेहमान
सदियों तक अकेले पेड़
कठिन शब्द: झमेला – झगड़ा, उलझन