पूरे घर की खोज
सारा आँगन नापा घुटनों के बल
हर कोना भाँपा घुटनों के बल
चूल्हे तक, देहरी तक, बिस्तर के नीचे
हर राज़ को झाँका घुटनों के बल
माँ पीछे-पीछे, डर-डरके भागें
दुनिया को आँका घुटनों के बल
'पराग' बादशाहत भी शुरू होती है
पहला आसमाँ ताका घुटनों के बल
कठिन शब्द: भाँपना – समझ लेना · देहरी – दरवाज़े की चौखट · बादशाहत – राज