ज़बान का पहला फूल
तुतली ज़बान से निकला पहला शब्द
जैसे मौन से फिसला पहला शब्द
माँ कहे "माँ", पिता कहे "बाबा"
घर भर में फैला पहला शब्द
महीनों की बड़बड़ के बाद आख़िर
इक मतलब में पिघला पहला शब्द
'पराग' सारी कविताएँ, सारी बातें
उसी से तो उगला पहला शब्द
कठिन शब्द: तुतली – तोतली · मौन – चुप्पी · बड़बड़ – बेमतलब आवाज़ें