हवा से पहली मुलाक़ात
दुनिया में आके ली पहली साँस
जैसे ज़िंदगी ने पी पहली साँस
सिकुड़े फेफड़े खुले पहली बार
रोके ही जी पहली साँस
उस दिन से जो चल रही है धड़कन
उसकी डोर, सी पहली साँस
'पराग' आख़िरी साँस तक का सफ़र
इक ही बार की, पहली साँस
कठिन शब्द: फेफड़े – साँस लेने के अंग · डोर – धागा