पहली चीख़ का उत्सव
रोते हुए आया, ये जन्म है
सबको हँसाया, ये जन्म है
माँ का दर्द, पिता का इंतज़ार
इक पल में मिटाया, ये जन्म है
छोटी-सी मुट्ठी, बंद आँखें
पूरा जहाँ समाया, ये जन्म है
'पराग' हर बच्चा ख़ुदा का इक ख़त
जो धरती पे आया, ये जन्म है
कठिन शब्द: जहाँ – दुनिया