डिग्रियों की फ़ाइल
फ़ाइल में बंद डिग्रियाँ, बेरोज़गारी
हर दिन की सिसकियाँ, बेरोज़गारी
पिता की चुप्पी, माँ का दिलासा
घर की ख़ाली रकाबियाँ, बेरोज़गारी
हर दफ़्तर से लौटा "बाद में आना"
उम्मीदों की खिड़कियाँ, बेरोज़गारी
'पराग' मेहनत की इज़्ज़त कहीं ग़ुम न हो
बस यही तल्ख़ियाँ, बेरोज़गारी
कठिन शब्द: दिलासा – सांत्वना · रकाबी – थाली · तल्ख़ी – कड़वाहट