चावल की मुट्ठी
पीछे फेंके चावल, विदाई
आँखों में बादल, विदाई
बचपन का आँगन, माँ का आँचल
सब छूटा इक पल, विदाई
डोली उठी, तो घर ख़ाली हुआ
दीवारें भी घायल, विदाई
'पराग' बेटी जाती है, पर छोड़ जाती है
हर कोने में हलचल, विदाई
कठिन शब्द: डोली – दुल्हन की पालकी · हलचल – हरकत, आहट