किराए से आज़ादी
बीस बरस किराया, फिर अपना पहला घर
सपनों का इक साया, अपना पहला घर
छोटा-सा, सीलन भरा, पर अपना
कोई न कहे "पराया", अपना पहला घर
दीवार पे कील ठोकी बिना पूछे
हर कोना मुस्काया, अपना पहला घर
'पराग' माँ ने तुलसी रखी बालकनी में
और पूरा घर समाया, अपना पहला घर
कठिन शब्द: सीलन – नमी